{"_id":"57e812b44f1c1bf80a573f7a","slug":"the-woman-in-the-train-newborn-twins-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ट्रेन में जने जुड़वा बच्चे, एक एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ट्रेन में जने जुड़वा बच्चे, एक एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालामऊ वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में रविवार की शाम एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ ने बच्चों व महिला को रेलवे स्टेशन पर उतरवाया और उन्हें एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक नवजात की मौत हो गई। जबकि जच्चा बच्चा का उपचार चल रहा है।
बालामऊ से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रविवार की शाम करीब चार बजे एक महिला ने कोच में ही दो बच्चों को जन्म दिया। महिला अकेली थी। यात्रियाें ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ सिपाही बाल किशन ने पहले से ही एंबुलेंस को बुलवा लिया था। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही दोनों नवजातों को महिला को आननफानन जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एक नवजात काफी कमजोर होने से उसकी मौत हो गई। प्रसूता का नाम कमलेश पत्नी नंदकिशोर निवासी भदोही जिला अलीगढ़ है। ट्रेन में महिला अकेली थी और बनारस जा रही थी। प्रसूता व नवजात का उपचार जिला महिला अस्पताल में चल रहा है।