फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The truck fell into the river after tread youth

युवक को रौंदने के बाद नाले में गिरा ट्रक

Thu, 18 Feb 2016 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के देवा मार्ग पर बुधवार देर रात ठेला लेकर जा रहे एक युवक को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक नाले में जा घुसा जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे के बाद मार्ग पर जाम लगा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह काफी मशक्कत के बाद ट्रक को नाले से बाहर निकला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमैया नगर पुलिस चौकी के पास बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला लेकर जा रहे ढकौली गांव निवासी आनंद शुक्ला (25) पुत्र बुधराम को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई। इसके बाद तेज रफ्तार में भागने के प्रयास में ट्रक आगे जाकर देवा मार्ग पर ही नाले में जा घुसा।        इस हादसे में ट्रक चालक आजाद निवासी प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद काफी देर मार्ग भी जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed