{"_id":"65bd6c16b473422ef9036554","slug":"the-team-did-the-verification-barabanki-news-c-315-1-slko1014-112259-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: केंद्रीय टीम ने किया शत्रु संपत्तियों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: केंद्रीय टीम ने किया शत्रु संपत्तियों का सत्यापन
Sat, 03 Feb 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्रीय टीम ने शत्रु संपत्तियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में पहुंची केंद्रीय टीम ने एसडीएम सदर के साथ देवा के टिकरिया गांव पहुंच कर शत्रु संपत्तियों का सत्यापन किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितनी भी शत्रु संपत्तियां हैं, उनका पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया जाए, जिससे सभी का सत्यापन किया जा सके।
एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि उप सचिव गृह राजेंद्र कुमार, मुख्य पर्यवेक्षक ब्रिकोडिया अरविंदम, सुपरवाइजर ओमप्रकाश गुप्ता, पर्यवेक्षक अतुल त्रिपाठी के साथ देवा क्षेत्र के टिकरिया गांव पहुंचे। यहां पर चिह्नित शत्रु संपत्ति गाटा संख्या 827, 820, 863, 260 का टीम ने भौतिक सत्यापन किया। एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि पर पहले से ही प्रशासन का कब्जा है और उस पर प्रशासन ने अपना अधिकृत बोर्ड भी लगा रखा है।
बताया कि केंद्रीय टीम शत्रु संपत्तियों का सत्यापन कर इन्हें अपने कब्जे में लेने की तैयारी में है इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले की अन्य शत्रु संपत्तियों का पूरा विवरण जल्द ही टीम को उपलब्ध करा दिया जाएगा।