{"_id":"6abad38ead047793320b6e57","slug":"the-team-comprising-ashraba-deepanjali-and-fauzia-emerged-victorious-barabanki-news-c-315-1-lu11010-180473-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अशरबा, दीपांजलि व फौजिया की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अशरबा, दीपांजलि व फौजिया की टीम ने मारी बाजी
Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्बे के एक निजी शिक्षण संस्थान के चित्रकला विभाग की ओर से सोमवार को जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत का सपना विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगों और अपनी कलात्मक प्रतिभा से देश के विकास की सुंदर तस्वीर उकेरी।
प्रतियोगिता में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के रंग स्पष्ट रूप से झलके। प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर सरकारी योजनाओं और विचारों को रचनात्मक रूप दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रबंधक विक्रांत राठौर, प्राचार्य दिनेश शुक्ला, प्रवक्ता शिखा नाग और विवेक कुमार ने किया। प्रतियोगिता के परिणामों में अशरबा बानो, दीपांजलि और फौजिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, लक्ष्मी देवी, सरिता वर्मा और मुस्कान की टीम द्वितीय, तथा अनामिका वर्मा, महक और शिल्पी प्रजापति की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
निबंध में अंशु और भाषण में शुभी अव्वल : सिद्धौर। राजकीय हाईस्कूल असदामऊ बेलहरी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत कोठी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
पूर्व सांसद उपेंद्र रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, निबंध लेखन में अंशु ने प्रथम और उन्नति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में शुभी प्रथम और वैभव द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में जैस्मिन फातिमा ने प्रथम और सुभाष ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, जिला महामंत्री बृजेश रावत, मंडल अध्यक्ष राम तीरथ वर्मा, प्रवीण सिसोदिया व अन्य लोग मौजूद रहे।