फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The target for purchasing hybrid paddy will be increased; a letter has been sent to the government

Barabanki News: हाइब्रिड धान खरीद का बढ़ेगा लक्ष्य, शासन को पत्र

Tue, 23 Dec 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 23 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The target for purchasing hybrid paddy will be increased; a letter has been sent to the government
बाराबंकी। हाइब्रिड धान की खरीद प्रभावित न हो और किसानों को धान बेचने में कोई असुविधा न हो इसको लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद हाइब्रिड धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन से जल्द ही इसकी अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 80 प्रतिशत किसानों ने हाइब्रिड धान की बोआई की है। अब जब फसल तैयार हो चुकी है और किसान इसे बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें बताया जा रहा है शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 35 प्रतिशत से अधिक की धान खरीद की जा चुकी है। इससे पहले कि स्थिति बिगड़े विभाग ने लक्ष्य बढ़ाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शासन को पत्र भेजकर मांग की है कि किसान हित में लक्ष्य बढ़ाया जाना आवश्यक है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हाइब्रिड धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का पत्र शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से अनुमति मिल जाएगी। इससे किसानों का धान आसानी से तौला जा सकेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम शम्स तबरेज खान ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ के साथ नवीन मंडी पहुंच धान खरीद की जांच की। एक किसान की शिकायत थी कि कांटा नंबर पांच पर टोकन के बाद भी धान नहीं तौला जा रहा है। डीएम के आदेश पर जब दोनों अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि उठान न होने और जगह के अभाव की वजह से टोकन वाले दिन किसान का धान नहीं तौला जा सका। इस पर किसान को मंगलवार को बुलाया गया है। इसके साथ सभी केंद्र प्रभारी को सीधे किसानों से धान की तौल करने और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed