{"_id":"571d11264f1c1b742f8b5648","slug":"the-survey-will-start-from-may-cane-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई से शुरू होगा गन्ना क्षेत्र का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई से शुरू होगा गन्ना क्षेत्र का सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना आपूर्ति में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए 2 मई से गन्ना क्षेत्र का सर्वे शुरू किया जाएगा। गन्ना आयुक्त के निर्देश के बाद चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक गन्ना ने मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
रविवार को पोखरा स्थित हैदरगढ़ चीनी मिल में उपमहाप्रबंक गन्ना ऋषिराज शर्मा ने मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर गन्ना क्षेत्र सर्वे पर चर्चा की। उन्होंने सर्वे के दौरान किसी किसान का गन्ना क्षेत्र छूटने अथवा बढ़ा कर दर्शाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
कहा कि अतिरिक्त समय में कर्मचारी गांवों में किसानों से संपर्क कर पहले ही सर्वे के बारे में अवगत करा दें जिससे तय तिथि पर किसान सर्वेयर के साथ खेत पर मौजूद रह कर फसल का रकबा, गन्ना प्रजाति बताने के साथ अपना मोबाइल नंबर एचएससी मशीन में फीड करा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मिल के अधिकारी गांवों में पहुंच कर किसानों के साथ खेत में गन्ने की फसल का निरीक्षण करें जिससे गन्ने में लगने वाले रोग व कीट से बचाव के उपाय समय से किया जा सके। उन्होंने बताया गन्ना आयुक्त व जिला अधिकारी ने किसानों के गन्ना खेेत का सर्वे मई में किए जाने के निर्देश दिए हैं।
पहली मई को रविवार होने के कारण दो मई से मिलकर्मी व गन्ना विकास समिति के सुपरवाइजर संयुक्त रूप से गन्ने क्षेत्र सर्वे करेंगे। बैठक में वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक शैलेंद्र मिश्र, विश्वामित्र सिंह, अनिल सिंह, पवन सिंह, मनोज शुक्ल, नरेश शर्मा, सहायक गन्ना विकास अधिकारी राजकुमार सिंह समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।