{"_id":"69fe3b4770313264730ae1ed","slug":"the-shehnai-will-resonate-1200-daughters-hands-will-turn-yellow-barabanki-news-c-315-1-brb1038-166844-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गूंजेगी शहनाई, 1200 बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गूंजेगी शहनाई, 1200 बेटियों के हाथ होंगे पीले
Sat, 09 May 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण विभाग ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में इस वर्ष 1200 कन्याओं के विवाह संपन्न कराने की तैयारी है, जिससे गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले हो सकेंगे और आर्थिक तंगी शादी में बाधा नहीं बनेगी।
दो दिन पहले जिले को लक्ष्य मिलने के बाद अब ब्लॉकवार लक्ष्य तय करने को लेकर विभाग बैठक की तैयारी कर रहा है, जिसमें योजना की रूपरेखा तय होगी। बैठक में सभी ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर पात्र लाभार्थियों का चयन समय से किया जा सके।
सरकार इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल 1,00,000 खर्च करती है। इसके तहत 60,000 की नकद सहायता राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि उसके वैवाहिक जीवन की शुरुआत में आर्थिक मदद मिल सके। 25,000 का उपहार नवदंपति को गृहस्थी स्थापित करने के लिए आवश्यक सामग्री के लिए दिया जाता है। शेष 15 हजार की धनराशि विभाग आयोजन पर खर्च करता है।