फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The rope broke, the tractor overturned into a ditch, and the farmer was crushed to death.

Barabanki News: रस्सा टूटा, खाई में पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

Mon, 27 Apr 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The rope broke, the tractor overturned into a ditch, and the farmer was crushed to death.
बाराबंकी। सिरकौली ठाकुरन गांव में रविवार दोपहर भूसा लदी खराब ट्रैक्टर ट्रॉली को दूसरे ट्रैक्टर से रस्से के सहारे खींचकर लाया जा रहा था, तभी अचानक रस्सा टूट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में किसान संजय सिंह (42) की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार संजय सिंह खेत से गेहूं का भूसा लाने खेत गए थे। भूसा लादने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में खराबी आ गई। ट्रॉली खाली करने के बजाय संजय दूसरा ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और खराब ट्रैक्टर ट्रॉली को रस्से से बांधकर खींचते हुए घर की ओर चल पड़े। गांव के बाहर बांध पर चढ़ते समय अचानक रस्सा टूट गया।
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से संजय जिस ट्रैक्टर पर सवार थे, वह अनियंत्रित होकर पास की खाई में जा गिरा। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने काफी मशक्कत के बाद संजय को बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संजय चार भाइयों में तीसरे थे। उनकी पत्नी मंजू सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद परिजन बदहवास है। गांव में मातम पसरा हुआ है। रामनगर के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है और तहरीर में किसी पर भी आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed