फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The rights of the two chiefs are seized.

Barabanki News: दो प्रधानों के अधिकार सीज

Sun, 28 Jan 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The rights of the two chiefs are seized.
बाराबंकी। पंचायत सहायक को वेतन न देने पर बनीकोडर एवं पंचायत भवन का संचालन न होने देने पर त्रिवेदीगंज ब्लाॅक क्षेत्र के एक-एक प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। साथ ही गांव में होने वाले तमाम विकास कार्यों के लिए समिति का गठन करने की तैयारी है।
विज्ञापन



बता दें कि विकास खंड त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत नरेंद्रपुर मदरहा में प्रधान मीरा त्रिपाठी हैं, लेकिन इनके पति ग्राम पंचायत सदस्य रामकृष्ण त्रिपाठी का काफी हस्तक्षेप रहता था। इनकी मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज तक गांव में पंचायत भवन का संचालन ही नहीं शुरू हो पाया है। इसको लेकर पिछले काफी समय से ग्रामीणों की ओर से शिकायतें की जा रही थीं। यहां पूर्व से निर्मित पंचायत भवन को प्रधान व उसका पति मरम्मत कराने से रोक रहा था और पुराने भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाए जाने पर अड़ा था। इसको लेकर कई बार भवन की जांच भी हो चुकी थी, जो ध्वस्तीकरण के योग्य नहीं पाया गया था। कई बार नोटिसें जारी होने के बाद संचालन नहीं हो रहा था। पंचायत सहायक नेहा पांडेय को भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन



इसी तरह विकास खंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत अमहिया की प्रधान अनीता देवी द्वारा पंचायत सहायक ललिता देवी को नियुक्ति के बाद से ही मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसकी शिकायत पर नोटिसें जारी की गईं, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया था। डीपीआरओ रोहित भारती ने दोनों प्रधानों के अधिकार सीज करने की पत्रावली डीएम के समक्ष प्रस्तुत की थी। डीएम सत्येंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद दोनों प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि दोनों को कई नोटिसें जारी की गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। डीएम के अनुमोदन पर अधिकार निलंबित कर दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed