{"_id":"57449bd34f1c1ba22c690c98","slug":"the-rain-increased-humidity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी उमस, दिन भर हलकान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी उमस, दिन भर हलकान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 24 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
छाता लगाकर निकलीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
भोर में हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया लेकिन सुबह खिली धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। दोपहर में भीषण उमस के साथ गर्मी भी रही जिससे बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। शाम को हवा ने गर्मी व उमस से राहत दी। मंगलवार को तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि आर्र्दता 70 फीसद रही।
सोमवार की भोर करीब साढ़े बारह बजे तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रिमझिम बारिश होने से भोर में मौसम काफी सुहावना हो गया था। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सुबह भी मौसम का सुहावना रहा साथ ही खिली धूप निकली।
बारिश के चलते आर्र्दता बढ़ने और समय के साथ धूप तेज होने से उमस काफी तेज हो गई। बचने के लिए लोग छाया में पंखें या कूलर के पास ही जमे रहे। बाहर रहे लोगों ने छाता, स्टॉल व गमछों से अपने को उमस व गर्मी से सुरक्षित रखने की कोशिश की।
विज्ञापन
बच्चों ने आइसक्रीम का मजा लिया तो बड़ों ने उमस व गर्मी से बचने के लिए बेल के शर्बत का सहारा लिया। बर्फ की भी जमकर बिक्री हुई।