{"_id":"6a594558d3333ff89406446a","slug":"the-police-sought-details-of-the-doctor-and-staff-on-duty-barabanki-news-c-13-lko1096-1832246-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु की मौत के मामले की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। कृष्णानगर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ का ब्योरा मांगा है। इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि ब्योरा मिलने के बाद सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सुरक्षित कर ली है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद से अस्पताल के कर्मचारी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज में नजर आने वाले कर्मचारियों और चिकित्सकों से भी पूछताछ होगी। पता लगाया जाएगा कि आखिर किसकी लापरवाही से शिशु की जान गई।
एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड निवासी शुभम पाल की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने पांच जुलाई को पत्नी कीर्ति पाल को प्रसव पीड़ा होने पर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन कीर्ति के चीखने पर कर्मचारी उन्हें डिलीवरी के लिए लेकर गए।
विज्ञापन
आरोप है कि स्टाफ ने सिजेरियन डिलीवरी के लिए पैसे देने पर बाहर से डॉक्टर का इंतजाम करने की बात कही। इस पर शुभम ने इन्कार कर दिया। थोड़ी देर बाद स्टाफ ने बताया कि आपके बच्चे की मौत हो गई है। शुभम ने छानबीन की तो पता चला कि बच्चे के सिर में चोट थी। आरोप है कि रिश्वत की मांग पूरी नहीं की तो चिकित्सक और अन्य स्टाफ ने लापरवाही बरती। इस वजह से उनके शिशु की जान चली गई।