{"_id":"659ef5f727511a70730df64a","slug":"the-pipeline-was-repaired-on-one-side-and-burst-on-the-other-side-barabanki-news-c-315-1-brp1005-11262-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक तरफ दुुरुस्त हुई तो दूसरी तरफ फट गई पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक तरफ दुुरुस्त हुई तो दूसरी तरफ फट गई पाइपलाइन
Thu, 11 Jan 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के नगर पंचायत दरियाबाद में फटी पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन नही हो सकी दुरुस्त।
दरियाबाद (बाराबंकी)। नगर पंचायत में 54 घंटे बाद मुख्य चौराहे के पास पाइपलाइन दुुरुस्त हुई तो दूसरी तरफ सामुदायिक शौचालय के पास फट गई। पाइपलाइन फटने से लगभग तीस हजार की आबादी बीते तीन दिनों से परेशानी झेल रही है। टैंकर से नगरवासियों को जलापूर्ति की जा रही है। पानी के लिए मोहल्लों में हाहाकार मचा है।
नगर पंचायत दरियाबाद में जर्जर और पुराने पाइपलाइन से जलापूर्ति की जा रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत के मुख्य चौराहे के पास पाइपलाइन फट गई थी। बुधवार को तीसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद उसे दुरुस्त किया गया। वहीं, दूसरी जगह नगर पंचायत के सामुदायिक शौचालय के पास पाइपलाइन फट गई। इस दौरान नगर पंचायत के 13 वार्डों में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की गई। कई मोहल्लों में पानी देर से पहुंचा। जिससे लोग पानी के लिए तरसते रहे। अधिकांश लोगो ने हैंडपंप का सहारा लिया।
पाइपलाइन को ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढे से जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कोतवाली से पुलिस कर्मियों को लगाकर जाम हटवाया गया। शाम को पाइपलाइन की मरम्मत के बाद खोदे गए गड्ढे को पाट दिया गया। ईओ शीलू अवस्थी का कहना है कि मुख्य चौराहे के पास खराब पाइपलाइन को ठीक कर दिया गया है। सामुदायिक शौचालय के पास रिसाव को ठीक करवाकर जल्द ही आपूर्ति शुरू करवाई जाएगी।