फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The number of fever patients increased

बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 21 Oct 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The number of fever patients increased
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार पार कर गई। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित रहे। जहां मंगलवार को बुखार सेे पीड़ितों की संख्या 123 रही, वहीं बुधवार को बुखार पीड़ितों की संख्या दोगुनी हो गई। भीड़ के चलते मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मरीज व तीमारदार सुबह से लेकर दोपहर तक परेशान रहे। पैथालाजी में 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीज को तीमारदार कंधे का सहारा देकर ओपीडी तक पहुंचाए। यहां भीड़ के चलते जमीन पर बैठकर मरीजों ने अपनी बारी का इंतजार किया। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। फिजिशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग व दंत रोग आदि विभाग के सामने मरीज कतार में खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपीडी में बुखार पीड़ितों की संख्या 123 रही, वहीं बुधवार को 1665 मरीजों ने पंजीकरण कराया जिसमें बुखार से पीड़ितों की संख्या 250 से अधिक रही। बुुखार से पीड़ित गंभीर पांच मरीजों को भर्ती किया गया। पैथालॉजी में डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की जांच की गई। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के मरीज जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते वायरल फीवर वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में अन्य रोगों की अपेक्षा बुखार से पीड़ित मरीज अधिक मिले हैं।

शहर से लेकर गांव तक फैली गंदगी और बारिश के चलते ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में डेंगू के तीन मरीज पाए गए। सतरिख सीएचसी के अंतर्गत बोजा गांव निवासी राम सनेही और मसौली के प्रधान पति मोइन अंसारी डेंगू पॉजिटिव पाए गए। उपचार के बाद दोनों लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं मसौली के किन्हौली गांव निवासी उदय प्रताप तिवारी (48) की निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed