फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The name will be added to the card as soon as the form is filled out

Barabanki News: प्रारूप भरते ही कार्ड में जुड़ेगा नाम

Tue, 30 Dec 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 30 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The name will be added to the card as soon as the form is filled out
बाराबंकी। अब शादी के बाद विवाहिता का नाम राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। इसके लिए बस आपको शासन द्वारा जारी प्रारूप भरने की जरूरत है। इसके बाद बहू का नाम पूर्ति निरीक्षक द्वारा लॉगिन करते हुए ससुराल के राशन कार्ड में स्वत: जुड़ जाएगा, इसके लिए आपको अब विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग सत्यदेव सिंह ने जारी आदेश में बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शादी के बाद किसी विवाहिता का नाम ससुराल के राशन कार्ड में जोड़ने के लिए एक प्रारूप जारी किया गया है। इसके लिए अब मायके के राशन कार्ड से नाम हटवाने की प्रक्रिया को किनारे कर दिया गया है। प्रारूप को भरकर जमा करने के बाद पूर्ति निरीक्षक की लॉगिन के बाद विवाहिता का नाम स्वत: सुसराल के राशन कार्ड से जुड़ जाएगा। जिले में ऐसी करीब 97 महिलाएं हैं, जिनका नाम ससुराल के राशन कार्ड में जुड़ना है। अभी तक शादी के बाद पहले मायके के राशन कार्ड से नाम हटवाना होता था इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कराना होता था। इसके बाद ससुराल में नाम जुड़वाने के लिए फिर से ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होता था, जिससे काफी समय लग जाता था और अनावश्यक भागदौड़ करनी होती थी। नए आदेश के बाद अब प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है, जिससे ऐसी महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed