फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The name of the district, the illuminating Mansi

मानसी ने जिले का नाम किया रोशन

Mon, 25 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 25 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The name of the district, the illuminating Mansi
बाराबंकी ः जम्मू कश्मीर के माता वैष्णव देवी यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित की गई हैदरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली बीटेक की छात्रा मानसी महेश्वरी। - फोटो : अमर उजाला
हैदरगढ़ चीनी मिल कर्मी की बेटी मानसी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णव देवी विश्वविद्यालय से बीटेक में प्र्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री से सम्मानित होने पर बढ़े मनोबल के साथ उसने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धरित किए हैं। एमटेक पूरा करने के बाद शिक्षा क्षेत्र में ही अपनी प्रतिभा का उपयोग कर सैकड़ों मेधावी तैयार करने का उसका सपना है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ चीनी मिल में 2002 से कार्यरत अजय महेश्वरी व गीतांजलि माहेश्वरी की पुत्री मानसी का जन्म व प्राथमिक शिक्षा गोंडा के तुलसीपुर चीनी मिल में तैनाती के दौरान हुआ था। लेकिन कक्षा छह से इंटर तक की परीक्षाएं हैदरगढ़ चीनी मिल में रहने के दौरान जगदीशपुर व लखनऊ के कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं।
विज्ञापन


बचपन से ही मेधावी मानसी का जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णव देवी विश्वविद्यालय में बीटेक के लिए एडमीशन होने पर दूरी से वहां भेजने को लेकर पहले अभिभावक अनिश्चय की स्थिति में थे। लेकिन बचपन से देखे गए सपनों के आगे मां ने बिटिया को जम्मू-कश्मीर भेजने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी छात्रा मानसी माहेश्वरी ने विश्वविद्यालय में कड़ी मेहनत कर वह कर दिखाया जिससे परिवार के साथ मिल कर्मी व क्षेत्रवासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मानसी को माता वैष्णव देवी विवि की इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन शाखा से बीटेक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय मेडल के लिए चुना गया था।


19 अप्रैल को विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानसी को मेडल देकर सम्मानित किया है। मानसी ने दीक्षांत समारोह में पीएम के शब्दाें को अपने लिए ब्रह्म वाक्य बताते हुए कहा कि उन्होंने बालिकाओं के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए माताओं व गुरुओं के योगदान की काफी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed