फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The miscreants who failed in the robbery injured four

लूट में नाकाम बदमाशों ने चार को घायल किया

Sat, 17 Jul 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who failed in the robbery injured four
सफेदाबाद (बाराबंकी)। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश घर वालों के जाग जाने से असफल हो गए। इस पर बदमाशों ने पिता-पुत्र व बेटियों को लहूलुहान कर अपनी खीझ निकाली।
विज्ञापन

खून से लथपथ होने के बावजूद घरवालों ने भी बदमाशों पर पलटवार किया तो बदमाश भाग निकले। हालांकि बाद में घायल पिता-पुत्र व बेटियों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने पर मामले की जांच करने पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली के गदिया गांव का है। गुरुवार रात करीब ढाई बजे बदमाशों ने श्रीकेशन मौर्य के घर पर धावा बोल दिया। चार बदमाश गैलरी तक पहुंच गए जबकि अन्य घर के बाहर थे। घर में श्रीकेशन मौर्य की बेटी प्रिया (20) और अंजली (18) आंगन में लेटी थीं तो पुत्र छत पर लेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात के बाद मौसम ठंडा होने पर प्रिया पंखा बंद करने उठी तो उसने देखा कि कोई गैलरी में खड़ा है। यह देख वह जोर से चिल्लाई। उसकी आवाज सुन बदमाश भाग गया।
शोर सुनकर पिता और बेटा विनय (16) आंगन की ओर दौड़े तो देखा कि तीन बदमाश आंगन से सटे कमरे का ताला तोड़ रहे हैं। इस पर पिता-पुत्र व बेटियां साहस दिखाते हुए बदमाशों पर टूट पड़ीं। ऐसे में लूट में असफल बदमाशों ने पिता-पुत्र व बेटियों को लहूलुहान कर अपनी खीझ निकली।
शोर सुनकर ग्रामीण व बैंक सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी इकट्ठा होते कि बदमाश भाग निकले। बदमाशों के हमले से घायल श्रीकेशन, बेटा विनय व पुत्री प्रिया और अंजलि को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुत्र व बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल श्रीकेशन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और घर वालों के बयान दर्ज किये।
गदिया चौकी क्षेत्र में रात में हुई इस घटना को पचाने में लगी चौकी पुलिस ने सुबह तक प्रभारी निरीक्षक को इसकी जानकारी नहीं दी। मगर, जब अस्पताल में घायलों के भर्ती होने का मामला सुर्खियों में आया तो चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर ने शहर कोतवाल को मामले के बारे में बताया। इस पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने तत्काल एसपी, एएसपी व सीओ सिटी को मामले की जानकारी दी।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि गदिया चौकी क्षेत्र में चोरों ने दो गांव में चोरी का प्रयास किया। मगर, असफल रहे। एक स्थान पर पकड़े जाने पर चोरों के पथराव से पिता-पुत्र व बेटी घायल हुई हैं जिनका उपचार कराया गया है। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed