फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The ghaghra's water entered the two villages

दो गांवाें में घुसा घाघरा का पानी

Tue, 05 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 05 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The ghaghra's water entered the two villages
बाराबंकी में मंगलवार को टिकैतनगर क्षेत्र के परसावल गांव में पानी आने के बाद अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान की तरफ रवाना होते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी का पानी तराई के दो गांवाें में घुस गया है। इससे गांवों में हड़कंप मच गया। इन गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन भी शुरू कर दिया है। वहीं जानकारी के बाद पहुंच एडीएम ने तराई का भ्रमण किया।
विज्ञापन


लापरवाही पाए जाने पर एसडीओ बाढ़ को फटकार लगाते हुए ठोकर बनाए जाने के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इस बीच घाघरा नदी का पानी जो सोमवार से बढ़ने लगा था मंगलवार को दोपहर के बाद स्थिर हो गया है।
विज्ञापन


नेपाल और तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश केे  पानी से घाघरा ने अपना तेवर बदलना शुरू कर दिया है। सोमवार रात नदी का पानी टिकैतनगर क्षेत्र में तराई के दो गांव परसावल और नैपुरा में घुस गया। नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे यहां के लोगों ने तटबंध पर शरण लेने के लिए परिवार के साथ गांव से पलायन शुरू कर दिया है। गांव के निवासी राजेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, उमानाथ, देवकी, शिवसरन कहते हैं कि सोमवार सुबह पानी गांव से करीब 15 मीटर दूर था। लेकिन रात में पानी गांव में घुस गया।

नदी का पानी जब भी बढ़ता है सबसे पहले परसावल और नैपुरा गांव को ही प्रभावित करता है। यहीं के रामप्रतापका कहना था कि नदी का पानी हम लोगाें के घरों में घुस गया है इसलिए खाने-पीने का सामान लेकर परिवार के साथ बंधे पर जा रहा हूं। अब पता नहीं, कितने दिनों तक परिवार के साथ बंधे पर रहना पड़े।

यहां के कुछ ग्रामीण अपने साथ मवेशी भी ले गए। कहा कि हम बंधे पर रहेंगे तो इनको दाना-पानी कौन देगा। इसलिए जब भी हम लोग बंधे पर रहने के लिए जाते हैं, अपने पशु साथ ले जाते हैं। गांवों में नदी का पानी पहुंचने की जानकारी मिलते ही दोपहर को अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रभाकांत अवस्थी और एएसपी कुंवर ज्ञानंजय के साथ मौके पर पहुंच गए।


उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि पहले जिन लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इन लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं गनेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी का पानी सोमवार को बढ़ रहा था लेकिन मंगलवार को दोपहर के बाद स्थिर हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed