फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The decisive role of youth in elections will

पंचायत चुनाव में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका

Fri, 11 Sep 2015 10:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण जारी होने के बाद चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। दावेदार युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जोर दे रहे हैं। क्योंकि पंचायत चुनाव में इस बार युवाओं की भूमिका काफी निर्णायक है। कुल मतदाताओं में से आधे मतदाता 18 वर्ष से लेकर 38 वर्ष की आयु श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 13 हजार 733 है।

इनमें लगभग दस लाख मतदाता 18 वर्ष से लेकर 38 वर्ष की आयु वर्ग में आते हैं। इस बार जिला पंचायत सदस्य के पदों की संख्या भी बढ़कर 58 हो गई है जबकि पिछली बार महज 49 ही थ।  जिला पंचायत के आठ सदस्य ज्यादा होंगे। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 12 सौ से बढ़कर 14 सौ के आस-पास पहुंच गई है। इन पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार पूरी तैयारियों के साथ जुट गए हैं। चुनाव जीतने के लिए दावेदार किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मेहनत जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों को करनी पड़ रही है। क्योंकि एक सदस्य के हिस्से में करीब 20 से 25 ग्राम पंचायतें आ रही हैं और चुनाव तिथि घोषित होने से पहले दावेदार सभी गांवों का एक बार भ्रमण कर लेने में लग गए हैं। इनका सबसे ज्यादा जोर युवा मतदाताओं पर हैं क्योंकि इन्हें भी पता है कि युवा जिस ओर होगा जीत उसी दावेदार की होगी। इसलिए युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने लगे हैं। दावेदार इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-दो ग्राम पंचायतों में दर्ज नाम
मतदाता सूची में जो खामियां है वह अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद दूर नहीं हो पा रही हैं। रामनगर की बड़नपुर ग्राम पंचायत में कई मतदाताओं के नाम गनेशपुर पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज हैं। यदि सूची को सही नहीं किया जाता है तो ये मतदाता दोनों पंचायतों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर गांव के प्रवेश शुक्ला आदि ने शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इसी प्रकार कई अन्य ग्राम पंचायतें भी जिनकी मतदाता सूची खामियों से भरी पड़ी है।


जिले मेें कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 13 हजार के आसपास  है। लेकिन पंचायत चुनाव में कोई ऐसा साफ्टवेयर नहीं बनाया है जो महिला,  पुरूष और युवा मतदाताओं की संख्या अलग-अलग बता सके। लेकिन एक अनुमान के  मुताबिक जिले में युवा मतदाताओं की संख्या करीब 10 लाख के आसपास होगी।
- सतीश कुमार, निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed