{"_id":"6709723d596de5ecee09c0c4","slug":"the-condition-of-15-people-deteriorated-due-to-food-poisoning-barabanki-news-c-315-1-slko1012-126176-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फूड़ पॉयजनिंग की चपेट में आकर 15 की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फूड़ पॉयजनिंग की चपेट में आकर 15 की हालत बिगड़ी
Sat, 12 Oct 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती फूड पॉयजनिंग के शिकार लोगों की जांच करती फतेहपुर से पहुं
आठ सीएचसी महमूदाबाद और चार निजी अस्पताल में कराए गए भर्ती
मुंडन संस्कार में उड़द, चावल और दही-बड़ा खाने से बिगड़ी हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड्डूपुर (बाराबंकी)। मुंडन संस्कार में दावत खाने के बाद करीब 15 लोगों की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू होने पर आठ लोगों को रात में निजी वाहनों के माध्यम से सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया जबकि चार लोगों को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां पर सभी का इलाज किया गया।
बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी कृष्ण पाल सिंह की पुत्री अंशी सिंह का बृहस्पतिवार को मुड़न संस्कार था। जिसमें शामिल होने दूर दराज के रिश्तेदार और गांव के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने रात में उड़द की दाल, चावल, रोटी, दही-बड़ा और सूखी सब्जी खाई थी। रात करीब एक बजे के बाद सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गई। जिस पर लव सिंह (13), काव्य सिंह (7), वैशाली (26), अजय वीर सिंह (38), संदीप सिंह (25), अर्चना सिंह (25), शिवराज सिंह (64) को पास के ही निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
वही, गंभीर रूप से पीड़ित समरेंद्र (36), अमरराज सिंह (40), बबली (38), शिवानी सिंह (32), संदीप सिंह (27), मीना (45), प्रिंस (8), प्रियांशी सिंह (15) को सीतापुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बाक्ससूचना के बाद भी नहीं पहुंचे डॉक्टर
गांव के लोगों ने बताया कि लोगों की तबियत बिगड़ने पर इसकी सूचना सीएचसी फतेहपुर और पीएचसी बड्डूपुर को दी गई। लेकिन दोनों अस्पतालों से चिकित्सकों की टीम गांव तक नहीं पहुंची। जिस पर सभी पीड़ितों को सीएचसी महमूदाबाद और निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया।
भेजी जा रही है चिकित्सकों की टीम
बड्डूपुर के सलेमपुर गांव में फूड़ पॉयजनिंग से कई लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। सीएचसी फतेहपुर से जांच के लिए चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है।
-डॉ. अवनीश चौधरी, सीएचसी अधीक्षक फतेहपुर