फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The cold has hurt

कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल

Tue, 22 Dec 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The cold has hurt
बाराबंकी। तीन दिन से कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को धूप तो खिली लेकिन वह भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला पाई। वहीं, दिनभर चली सर्द हवा से लोग बेहाल दिखाई दिए। शाम होते ही फिर कोहरा छाने से लोग अपने-अपने घर में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं, नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में अभी भी कई स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जाने से लोगों को ठंड में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड है और पारे में लगातार गिरावट भी आ रही थी। मगर सोमवार को सुबह से ही खिली धूप से तापमान में भी सुुधार हुआ। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड भले ही खूब पड़ रही हो लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसी वजह से अभी भी बड़ेल चौराहा, पायनियर चौराहा, रामसेवक चौराहा, बड़ेल पुलिस चौकी के निकट समेत कई स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। ऐसे में यहां लोग खुद से ही अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम होते ही फिर से कोहरा छाने व सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई और लोग अपने-अपने घर में दुबक गए। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग का मानना है कि अभी बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी चलेगी और कोहरा भी गिरेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed