फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The clinic running behind the medical store is sealed

Barabanki News: मेडिकल स्टोर के पीछे चल रहा क्लीनिक सील

Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The clinic running behind the medical store is sealed
फतेहपुर/सूरतगंज। मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना लाइसेंस के क्लीनिक का संचालन हो रहा है। बृहस्पतिवार को सीएचसी फतेहपुर अधीक्षक डॉ. अवनीश चाैधरी ने इसकी शिकायत पर मोहल्ला नालापार दक्षिणी मुंशीगंज पहुंचकर कार्रवाई करते हुए अंसारी मेडिकल स्टोर की आड़ में चलते क्लीनिक को सील कराया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में फार्मासिस्ट मो. अदनान द्वारा इस क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। इस पर संचालक से क्लीनिक का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, सूरतगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने अभियान चलाकर अस्पतालों की जांच की। इसकी भनक लगते ही कई संचालक अस्पताल व क्लीनिक बंद कर भाग गए। अधीक्षक ने बताया कि श्रीकृष्णा नर्सिंग होम, उपचार हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल, एमएस हॉस्पिटल, आरोग्य हेल्थ केयर, शिवांशी हॉस्पिटल, धन्वंतरी हॉस्पिटल के साथ कई पैथाेलॉजी सेंटरों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed