फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The children took out the Tiranga Yatra with great fanfare

Barabanki News: बच्चों ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 11 Aug 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The children took out the Tiranga Yatra with great fanfare
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथ में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चों के हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। साथ ही आमजन को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन



शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चे प्रधानाचार्य राधेश्याम की अगुवाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के परिधान में सजकर तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए और आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य सोनिका मिश्रा की देखरेख में बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन


मसौली के रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, जो मसौली चौराहा, यूनियन बैंक होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक मनोज कुमार, श्रीधर पाठक, विजय लक्ष्मी सिंह, राधिका सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। निंदूरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिसाई, राजकीय हाईस्कूल घुंघटेर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा से 2000 बच्चे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा कॉलेज से शुरू होकर जुम्मनपुरवा, टिकैतगंज बाजार होते हुए पुनः काॅलेज वापस आई। बच्चों ने आमजन को हर घर तिरंगा फहराने व राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा तथा माटी गीत गाकर लोगों को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्काउट गाइड के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया। शिक्षक नीलेश कुमार सिंह, ज्योति वर्मा ने राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम का संदेश विद्यार्थियों को दिया। प्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह ने तिरंगे के सम्मान के बारे में बताया। फतेहपुर में नेशनल इंटर कॉलेज व जीजीआईसी बे बच्चों ने बाईपास रोड, कचहरी चौराहा, सट्टी बाजार, मुंशीगंज, पटेल चौराहे से रैली निकाली। इसके अलावा समूचे जनपद में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed