फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The children take the test through overflowing water

लबालब भरे पानी से होकर बच्चे गए परीक्षा देने

Tue, 15 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 15 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The children take the test through overflowing water
बाराबंकी के विकास खण्ड बंकी के प्राथमिक विद्यालय चेचरुवा में बारिश के पानी में कुछ इस तरह स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जलनिकासी न होने की वजह से बंकी ब्लॉक के चेचरुवा प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया जिससे मंगलवार को परीक्षा देने आए बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें पानी से होकर विद्यालय तक जाना पड़ा। इसके अलावा कुर्सी, निंदूरा और फ तेहपुर के करीब सात स्कूलों में भी बारिश का पानी लगने से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में परिषदीय विद्यालयों में बोर्ड की तर्ज पर परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं सोमवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते बंकी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय चेचरुवा में पानी भर गया जिससे मंगलवार को परीक्षा देने आए बच्चों को पानी में होकर विद्यालय तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


विद्यालय में पानी भर जाने के पीछे विभाग द्वारा बरती गई लापरवाही बताया जा रहा है। क्योंकि यहां के शिक्षकों ने इस समस्या से कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान लोकनाथ यादव और ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते इस ओर ध्यान दिया होता तो यह दिक्कत न आती। मंगलवार को छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर परीक्षा देने जाना पड़ा।  विभागीय लापरवाही का खामियाजा बच्चों के साथ ही साथ शिक्षकों को भी भुगतना पड़ रहा है।


इससे पहले बडे़ल विद्यालय का भी यही हाल था। जरा सी बारिश होने पर यहां भी पानी भर जाता था। लेकिन यहां पर तो मिट्टी की पटाई कराकर इस समस्या से निजात पा ली गई। लेकिन चेचरुवा की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

सोमवार को हुई बारिश में इसके अलावा कुर्सी, निंदूरा और फतेहपुर ब्लॉक के करीब सात स्कूलों में भी पानी भरने से बच्चों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed