फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The checking campaign became a mere formality on the first day

Barabanki News: पहले दिन रस्म अदायगी बना चेकिंग अभियान

Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The checking campaign became a mere formality on the first day
बाराबंकी। बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों की धर-पकड़ के लिए शुरू किया गया चेकिंग अभियान पहले दिन ही रस्म अदायगी बना दिखा। मंगलवार सुबह दो वाहनों का चालान किया गया। इसके बाद दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान शुरू हुई बारिश ने चेकिंग अभियान पर पानी फेर दिया। इसके बाद जिम्मेदारों ने कुल 6 स्कूली वाहनों का चालान करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि प्रवर्तन की कार्रवाई की गई है। दोपहर में स्कूली वाहनों का रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बारिश के कारण स्कूली वाहन तेजी से निकल गए। जिम्मेदार गाड़ी में बैठे बारिश थमने का इंतजार करते रहे। इससे कम स्कूली वाहनों की चेकिंग हो पाई। एआरटीओ ने बताया कि बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहन संचालित पाए जाने पर वाहन स्वामी पर पांच हजार रुपये का चालान करने के साथ ही वाहन को सीज करने की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

ऐसे वाहन, जिनके प्रपत्र अपूर्ण या तय मियाद पूरी कर चुके होंगे, वह किसी भी कार्यदिवस में हेल्थ प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जांच के दौरान कोई भी प्रपत्र अपूर्ण पाए जाने पर चालान काटने की कार्रवाई होगी। स्कूली वाहनों की जांच का यह अभियान 15 जुलाई तक लगातार संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed