{"_id":"6840a3f6c697e355950286fc","slug":"the-body-of-the-laborer-was-sent-to-sitapur-investigation-started-barabanki-news-c-315-1-brp1006-140915-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मजदूर का शव भेजा सीतापुर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मजदूर का शव भेजा सीतापुर, जांच शुरू
Thu, 05 Jun 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पटेल तिराहे के पास नाले पर पुल निर्माण के दौरान सरिया का जाल गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच करने स्थल पर सहायक अभियंता पहुंचे। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने इंजीनियरों के साथ बैठक कर सभी निर्माण स्थलों पर हेलमेट व सुरक्षा के मानक पूरा करने के निर्देश दिए।
उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक मजदूर का शव बुधवार को सीतापुर भेज दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मंगलवार को निर्माणाधीन पुल में सरिया का जाल गिरने से सीतापुर जिले के मछेहटा क्षेत्र के गुजरापुर निवासी रमेश कुमार (35) की मौत हो गई थी जबकि बदलू (26) घायल हुआ था। घायल मजदूर रमेश का बहनोई है और सीतापुर केे ही वजीरनगर, थाना रामपुरकला (सीतापुर) का निवासी है। उसका इलाज चल रहा है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि दो दिन में मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।