फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of an elderly man was found hanging from a tree

Barabanki News: पेड़ में फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

Tue, 25 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was found hanging from a tree
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर के बलछट गांव निवासी शेर मोहम्मद (60) का शव सोमवार को खेत के एक पेड़ में फंदे से लटकता मिला। प्रथमदृष्टया घरेलू कलह से परेशान होकर बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर भी हत्या की कोई आशंका नहीं जताई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

शेर मोहम्मद के दो पुत्र हैं। एक बाराबंकी शहर में कबाड़ का काम करता है जबकि दूसरा गांव में खेती किसानी के साथ मजदूरी करता है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। वह बेटों से अलग बेटी के साथ गांव में रहते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार भोर में शेर मोहम्मद खेत की तरफ गए दे। करीब दो घंटे बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में ही पेड़ में फंदे से लटकते शेर मोहम्मद के शव को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि उनके शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर ही बुजुर्ग ने अपनी जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed