फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bike fireball

आग का गोला बनी बाइक

Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The bike fireball
आग का गोला बनी बाइक - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर आमने-सामने से दो बाइकें टकरानें के बाद एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। इस घटना से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया वहीं काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर जाम खत्म करवाया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ जिले के चिनहट निवासी विनय कुमार तिवारी पुत्र एलएम तिवारी अपनी बाइक से वापस चिनहट जा रहे थे, कि रास्ते में थाना सफदरगंज के अंतर्गत उधौली हॉस्पिटल के पास अचानक डिवाइडर के पास सामने सेे आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद विनय की बाइक काफी दूर तक हाईवे पर घिसटती चली गई और आग का गोला बन गई। वहीं इस हादसे में लखनऊ निवासी विनय व दूसरे बाइक सवार सुनील कुमार निवासी गनौली मवई को भी चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर हुए इस हादसे के दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और काफी देर तक हाईवे जाम भी रहा। सफदगंज थाना अध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक को हाईवे से हटवा दिया है। कहा घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed