फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bike collided with the bull, the death of the young man

सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the bull, the death of the young man
देवा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाइक से मेला देखने जा रहा युवक सड़क पर बैठे एक सांड़ से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोई हेलमेट न मिलने की बात ग्रामीण कह रहे हैं।
विज्ञापन

देवा थाना क्षेत्र के कस्बा कुर्सी निवासी खलीक (20) कस्बे में परचून की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह बाइक से देवा मेला देखने आ रहा था। इसी दौरान देर रात देवा-कुर्सी मार्ग पर ग्राम खेवली के निकट सड़क पर बैठे एक सांड़ से युवक की बाइक टकरा गई। हादसे में सड़क पर गिरे खलीक को गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिलने की बात स्थानीय ग्रामीण कह रहे हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। दरअसल इस समय देवा मेला चल रहा है। सड़कों पर रात-दिन ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद देवा-बाराबंकी, देवा-फतेहपुर, देवा-कुर्सी, देवा-चिनहट व देवा भयारा मार्गों पर छुट्टा मवेशी घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed