{"_id":"571fb9554f1c1b6907a91a38","slug":"the-ash-from-the-fire-38-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से राख हुए 38 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से राख हुए 38 मकान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में रामसनेहीघाट तहसील के सनौली गांव में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
रामसनेहीघाट तहसील के सनौली गांव में मंगलवार की दोपहर लगी आग से 30 घर राख हो गए। साथ ही लाखों रुपयों के जेवर व नगदी भी हादसे की भेंट चढ़ गए। वहीं हैदरगढ़ इलाके में मंगलवार की शाम अंदूपुर मजरे अंसारी में आग ने आठ घरों को जला डाला।
मंगलवार दोपहर तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के सोनौली गांव में आग से दिनेश, रामकुमार, राजू, श्याम, देशराज, केशव, लल्ला, गजोधर, अम्बर, प्रकाश, भगौती, मनोज, अनवर अली, सद्दाम सहित 30 घर राख हो गए।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में दिनेश 35 हजार की नगदी सहित सोने व चांदी के जेवर, रामसागर, रामकुमार और मूलचंद के घरों में रखे करीब 5 लाख के जेवर भी जल गए। साथ ही 3 बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी आईएएस अर्चना वर्मा व क्षेत्रीय विधायक व कृषि राज्य मंत्री राजीवकुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि अग्नि पीड़ितों की हुई क्षति का आंकलन राजस्व निरीक्षक से कराया जा रहा है।
उधर हैदरगढ़ इलाके में मंगलवार शाम को अंदूपुर मजरे अंसारी में रामसुमिरन घर के पीछे झाड़ियों में लगी आग ने पल भर में आठ घरों को अपनी लपटों के घेरे में ले लिया। रामसुमिरन की बछिया व छह बकरी आग की लपटों में झुलस कर मर गई तथा घर में रखा अनाज व गृहस्थी का समान जल गया है।
इनके पड़ोसी मनोज गौतम, राजेश गौतम, मंशाराम गौतम, सीताराम, इंद्रकुमार गौतम, श्रीराम गौतम के घर व गृहस्थी का सामान व अनाज पूरी तरह से नष्ट हो गया है।