{"_id":"64dfb6446d6dab8f220941a6","slug":"ten-railway-crossings-remained-closed-due-to-inspection-barabanki-news-c-315-1-brp1007-2873-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निरीक्षण के चलते बंद रहीं दस रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निरीक्षण के चलते बंद रहीं दस रेलवे क्रॉसिंग
Fri, 18 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर 15 हजार की आबादी ने झेली परेशानी
दिल्ली से आई एडीआरएम की विशेष टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर दिल्ली से आई एडीआरएम की स्पेशल टीम ने दस रेलवे क्रॉसिंग की गहन जांच पड़ताल की। इस दौरान छंदरौली से चौबीसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करने से करीब डेढ़ घंटा तक क्षेत्र की 10 रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इसके चलते क्रॉसिंग से गुजरने वाले करीब 15 हजार राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन पर शुरू हुई अमृत योजना के तहत स्टेशनों का कायाकल्प करने का कार्य शुरू किया गया है। इस योजना में चयनित किए गए सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन व मार्ग का निरीक्षण करने के लिए ही शुक्रवार को एडीआरएम स्पेशल ट्रेन लखनऊ से रवाना हुई। टीम ने हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में आने वाले रेलमार्ग का गहन निरीक्षण किया। इसके चलते छंदरौली, लदई का पुरवा, दहिला, बुढ़नापुर, गुरुदयाल पुरवा, मंगलपुर, रौनी, अवसानेश्वर मार्ग, भिटरिया मार्ग, चौबीसी क्राॅसिंग करीब डेढ़ घंटा तक बंद रही। इस कारण अवसानेश्वर व भिटरिया मार्ग क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को आवागमन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे करीब 15 हजार की आबादी को आवागमन में काफी परेशानी झेलना पड़ी। विशेष ट्रेन रवाना होने के बाद क्रॉसिंग सुचारू रूप से खोली जा सकी। स्टेशन मास्टर संतोश गुप्ता एडीआरएम स्पेशल ट्रेन से आए अधिकारियों की जांच के कारण ही दस रेलवे क्रॉसिंग को कुछ समय तक बंद रखना पड़ा।