{"_id":"b85af1113b3fe822a5957f60c75b3215","slug":"tempo-drivers-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली से बिफरे टेंपो चालकों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली से बिफरे टेंपो चालकों ने किया चक्का जाम
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा की जा रही वसूली व मनमानी से नाराज टेंपो चालकों ने शुक्रवार को टेंपो का चक्का जाम कर दिया। पूरे दिन टेंपो नहीं चलने पर राहगीरों को बसों में भूसे की तरह सफर करना पड़ा। रिक्शेवालों ने भी मौके का खूब फायदा उठाया और राहगीरों की जेब ढीली की।
जिलाधिकारी कार्यालय से पल्हरी चौराहा तक चलने वाले आटो चालकों ने शुक्रवार को सभी टेंपो के चक्के जाम कर दिए जिससेे चलते देवा तिराहा, जिला पंचायत, पल्हरी चौराहा पर ट्रैफिक में सन्नाटा रहा। टेंपो चालकों का आरोप था कि पुलिस द्वारा मनमानी तरीके से वसूली की जा रही है। इसके अलावा भी कई बार मनमानी की जाती है। इससे टेंपो चालकों में आक्रोश है। इन चालकों की माने तो इस रूट पर करीब दो सौ टेंपो का संचालन किया जा रहा है।
शुक्रवार को इन टेंपो का संचालन बंद होने से कचहरी से जिला अस्पताल, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा जाने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। साधन न मिलने पर पल्हरी जाने वाले राहगीर अनुबंधित बसों के सहारे रहे। जिसके चलते कई बार बस चालकों से झड़प भी हुई। इसके अलावा रिक्शा चालकों ने भी राहगीरों से वसूली की। देवा तिराहा से जिला अस्पताल या नाका जाने के लिए डेढ़ गुना व दो गुना पैसा वसूला।