Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   temperature reached 37 degrees

Barabanki News: तपिश ने किया बेहाल, 37 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 21 Apr 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 21 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
temperature reached 37 degrees
बाराबंकी में तेज धूप में कुछ इस तरह सिर पर गमछा डालकर निकले युवक।   -संवाद
बाराबंकी। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आने लगा है। तेज धूप की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। रविवार को तपिश इतनी ज्यादा रही कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शाम को गर्मी कम होने के बाद लोग घर से निकले।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तपिश और तीखी होती गई। आलम यह रहा कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग घर में दुबक गए। सड़कों पर वहीं लोग नजर आए जिन्हें बहुत जरूरी काम था।
विज्ञापन


धूप इतनी कड़क रही कि लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कहीं-कहीं पेड़ों के नीचे बैठे दिखाई दिए। शाम को जब धूप कम हुई तब जाकर लोग घर के बाहर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अभी तेज हवा और बूंदाबांदी से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed