{"_id":"6a57eb4199ef30afc509c187","slug":"teenager-commits-suicide-after-being-stopped-from-using-mobile-phone-barabanki-news-c-315-1-brp1006-174325-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मोबाइल के प्रयोग से रोका तो किशोरी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मोबाइल के प्रयोग से रोका तो किशोरी ने दे दी जान
Thu, 16 Jul 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। करौंदा गांव में मोबाइल फोन का प्रयोग करने से मना किए जाने पर निशा (16) ने गांव के सामुदायिक शौचालय में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस के अनुसार देवा के करौंदा गांव निवासी आरती निजी विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
बुधवार सुबह उन्होंने पुत्री निशा को अधिक देर तक मोबाइल के प्रयोग पर डांटते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद वह रोज की तरह ड्यूटी पर चली गईं। शाम को घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित सामुदायिक शौचालय में दुपट्टे के फंदे से निशा का शव लटका देख ग्रामीण सन्न रह गए।
देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों के मुताबिक निशा के पिता दिनेश गौतम का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार की जिम्मेदारी मां आरती पर है, जो नौकरी कर घर का खर्च चलाती हैं। मृतका का बड़ा भाई आलोक विवाहित है और मजदूरी करता है, जबकि छोटा भाई 15 वर्ष का है।