{"_id":"58b70f4b4f1c1b687f831929","slug":"teenager-burnt-in-mysterious-circumstances-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी किशोरी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतौली गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी आग से झुलस गई। जिसे परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। हालांकि इस संबंध में परिवारीजनों ने किसी प्रकार की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली निवासी रियासत अली की पुत्री जुलेखा (17) मंगलवार रात अचानक संदिग्ध अवस्था में आग लगने से झुलस गई। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन किशोरी को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवारीजनों का कहना है कि अलाव तापते समय किशोरी आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने थाने पर किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। एसओ विजय सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।