{"_id":"59875dd64f1c1b0c148b46ad","slug":"teenagar-s-peak-cut-in-dinapnah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनपनाह में किशोरी की चोटी कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनपनाह में किशोरी की चोटी कटी
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कटी चोटी दिखाती रजनी
- फोटो : Amar Ujala
,घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीनपनाह गांव में रविवार रात रहस्यमय तरीके से एक किशोरी की चोटी काट ली गई। वहीं पुलिस कह रही है कि युवती की यह महज अफवाह है। जबकि इस बात के फैलने से क्षेत्र की महिलाओं व लड़कियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
थाना घुंघटेर क्षेत्र के दीनपनाह गांव की रहने वाली रूबी(16) पुत्री तमीम रविवार की रात अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी रहस्यमय तरीके से अचानक युवती की चोटी कट गई। इस दौरान युवती की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि बेटी की चोटी काट ली गई है जिसके चलते यहां पर लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान मामले की जानकारी पर पहुंचे एसओ आरपी रावत ने भी सभी से पूछताछ किया। एसओ ने बताया कि चोटी के बाल नहीं कटे है कहा जो बाल मिले है वह ऐसे लग रहे है जैसे किसी दूसरी जगह से लाकर यहां रखे गए हो। कहा युवती की मां ने फर्जी अफवाह फैलाई है।
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घुंघटेर के दीनपनाह गांव में लड़की की चोटी कटने की सिर्फ अफवाह फैलाई गई है। एसपी ने कहा यह अंधविश्वास की बातें है इस पर कोई ध्यान न दे। कहा जो इस तरह की अफवाहें फैलाएंगे और यदि उनके नाम सामने आएंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर रासूका की कार्रवाई की जाएगी।