{"_id":"5772ba424f1c1b0f3e79ad4c","slug":"teen-caught-in-wire-dropped-from-10-feet-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार में फंसा किशोर 10 फीट से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार में फंसा किशोर 10 फीट से गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के लोनी कटरा थानाक्षेत्र के शिवनाम गांव के निकट विद्युतीकरण के लिए तार खींचते समय इसी स्थान पर हुई िकशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा के अयोध्यागंज गांव के समीप खेल रहा किशोर बिजली के तार खींच रहे एकार्ड कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। एक किलोमीटर दूर मशीन से तार खींचने के दौरान उसमें फंस कर किशोर तार के साथ करीब 10 फीट ऊपर चला गया तथा पोल के समीप चरखी में हाथ कटने के बाद नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने पौने दो लाख रुपया परिवारीजनाें को देकर कार्रवाई न करने के लिए मनाया। इसके बाद प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सोमवार शाम को अयोध्यागंज मजरे शिवनाम गांव निवासी 14 वर्षीय लवकुुश पुत्र रामकुमार गांव के समीप अन्य साथियों के साथ खेल रहा था। गांव के समीप शमशुद्दीनपुर गांव के 132 केवीए के विद्युत पावर स्टेशन से पोखरा स्थित हैदरगढ़ चीनी मिल के पावर प्लांट को लाइन खींची जा रही है।
विज्ञापन
132 केवीए पावर लाइन के तारों में फंस कर लवकुश की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंपनी के कर्मचारी विद्युत पोल में पहले से फंसे ढीले तारों को एक किलोमीटर दूर शिवनाम के समीप मशीन से खींच कर कस रहे थे। इस दौरान नीचे तक लटकते तारों से दुर्घटना होने की आशंका के बाद भी मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
अचानक तारों के ऊपर उठने से वहां खेल रहे लवकुश का हाथ उसमें फंस गया जिससे वह तारों के साथ काफी ऊपर जा कर लटका रहा तथा धीरे-धीरे खिंच कर पोल के समीप लगी चरखी तक पहुंच कर उसमें हाथ कटने के बाद नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। तार में वहां खेल रहे अन्य बच्चे भी फंस गए थे लेकिन तार के ऊपर उठने के साथ वह सब तार से अलग हो गए जिससे उनकी जान बच गई।
लेकिन लवकुश ताराें से अलग नहीं हो सका। घटना की सूचना पर कार्यदायी संस्था एकार्ड इंडस्ट्रीज के मैनेजर एमपी सिंह ने परिवारीजनों को सांत्वना दी तथा पौने दो लाख रुपया हर्जाना स्वरूप दिया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी लेकिन घटना में बिना शिकायत के किसी पुलिसकर्मी ने मौके तक जाना जरूरी नहीं समझा।
एमपी सिंह ने कहा मौके पर कंपनी के कर्मचारियों ने बच्चों को तार से दूर रहने की हिदायत दी थी लेकिन हादसे को नहीं रोका जा सका। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।