फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teacher feed mdm to 70 students, while only 41 present in school

Barabanki News: 41 बच्चे मिले उपस्थित, 70 को खिला दिया खाना

Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher feed mdm to 70 students, while only 41 present in school
बाराबंकी में विकास खण्ड निंदूरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह का निरीक्षण करते विधायक स? - फोटो : BARABANKI
फतेहपुर (बाराबंकी)। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के निरीक्षण में शुक्रवार को शिक्षक गायब ही नहीं मिले, बल्कि नौनिहालों के निवालों में धांधली सामने आई है। निरीक्षण में विधायक ने पाया कि विद्यालय में 41 बच्चे उपस्थित थे और 70 बच्चों को एमडीएम खिला दिया गया था। यह करानामा देखकर विधायक ने बीएसए को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड निंदूरा के प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह का विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थिति पंजिका में पंजीकृत 356 बच्चों में से मात्र 41 बच्चे ही मौजूद थे। जबकि रजिस्टर में एमडीएम भोजन 70 बच्चों को खिलाने की बात अंकित थी। वहां मौजूद प्रधानाध्यापिका भी इस गोलमाल का जवाब नही दे सकीं। न ही यह बता सकीं कि 356 बच्चों में से इतनी कम उपस्थित कैसे है।
विज्ञापन

जानकारी पर शिक्षिका ने बताया कि शिक्षक इन्द्रजीत मौर्य बीएलओ का कार्य करने गये हैं। वहीं दूसरी शिक्षिका मीना चौधरी अवकाश पर हैं। विधायक ने जब रजिस्टर चेक किया तो अवकाश रजिस्टर पर यह बात भी अंकित नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में उपस्थित बच्चों व ग्रामीणों से विधायक ने जब वार्ता की तो लोगों ने बताया कि दोनों शिक्षक कभी कभार विद्यालय आते हैं। विधायक ने बीईओ सतीश त्रिपाठी को मामले की जांच करने तथा बीएसए को ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed