फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teacher could not write 'Budhdhiman'

‘बुद्धिमान’ नहीं लिख पाए शिक्षक

Mon, 25 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 25 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
teacher could not write 'Budhdhiman'
मंडलायुक्त ने लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला
हौसला पोषण योजना शुरू करने के बाद मंडलायुक्त सूर्यप्रकाश मिश्र ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयचंद मऊ का हाल देखा। शिक्षक उनके सामने बोर्ड पर ‘बुद्धिमान’ तक नहीं लिख सके। बच्चों को किताब दी तो वह एक शब्द नहीं पढ़ पाए। जिस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


हौसला पोषण योजना का शुभारंभ करने के बाद मंडलायुक्त फैजाबाद सूर्यप्रकाश मिश्र ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयचंद मऊ का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षण व्यवस्था की पोल खुल गई। मंडलायुक्त ने एक छात्र से पुस्तक पढ़ने को कहा तो वह एक शब्द भी नहीं पढ़ सका। दूसरे छात्र ने भी सिर नीचे कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी से विद्यालय के पठन पाठन के संबंध में पूछा तो उन्होंने भी सिर झुका लिया। इसी बीच एक बच्चे को लाया गया जिसने मंडलायुक्त द्वारा दी गई किताब को पढ़ा। कक्ष से निकलने के दौरान मंडलायुक्त की नजर बोर्ड पर पड़ी तो वह दंग रह गए। बोर्ड पर ‘बुद्धिमान’ के स्थान पर ’बुद्धीमान’ लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एबीएसए को फटकार लगाई। कहा जब शिक्षक ही बुद्धिमान नहीं होंगे तो बच्चों से कैसे उम्मीद रखी जाएं। इस पर एसीएसए ने सुधार करने की बात कही।  इस मौके पर उपजिलाधिकारी एसपी सिंह, सीओ आरपी सिंह, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह व बीपी सरोज सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed