फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   tax plan

सेल्फ असेसमेंट कर ऑन लाइन जमा कर सकेंगे टैक्स

Tue, 01 Oct 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
tax plan
बाराबंकी। शहर में स्वत: कर निर्धारण करने के साथ ही उपभोक्ताओं को एक सुविधा और मिलेगी। उपभोक्ता स्वयं ही अपने कर का निर्धारण करने के साथ ऑनलाइन टैक्स भी जमा कर सकते हैं। नगर पालिका सीमा में शामिल हुए सभी भवन व भूखंड पर टैक्स लिया जाएगा। यह व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुरू की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए स्वत: कर निर्धारण योजना जुलाई से लागू कर दी गई है। भवनस्वामी को अपने भवन का स्वयं कर निर्धारण कर प्रपत्र भरकर व अभिलेख नगर पालिका परिषद के कार्यालय मेें जमा करना होगा। शहर में अभी 11394 उपभोक्ता है जो टैक्स जमा कर रहे हैं। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में मकानों की संख्या 32 हजार के आसपास हो गई है। नगरपालिका की योजना के तहत अब शेष बचे उपभोक्ताओं को भी कर चुकाना होगा। स्वत: कर निर्धारण करके टैक्स जमा न करने वाले भू-स्वामियों का कर निर्धारण नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। नई नियमावली के तहत खाली भूखंडों से भी टैक्स वसूलने का प्राविधान किया गया है। इसके तहत भूखंड मालिकों को टैक्स असेसमेंट करके जमा करना होगा। इसका भी निर्धारण रोड के आधार पर होगा। कर निर्धारण होने के बाद उपभोक्ता टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed