{"_id":"6a948de314a6e2865a08d015","slug":"swine-flu-alert-doctors-leaves-cancelled-barabanki-news-c-315-1-lu11010-178192-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त
Mon, 31 Aug 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल बाराबंकी। -संवाद
बाराबंकी। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सभी अधीक्षकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल में चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा सभी सीएचसी में भी बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही संदिग्ध मरीजों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने के बजाय सावधानी बरतें। फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें।