फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Swimming and boxing trials will be held on July 6 and 7.

Barabanki News: छह और सात जुलाई को होंगे तैराकी और बॉक्सिंग के ट्रायल्स

Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Swimming and boxing trials will be held on July 6 and 7.
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष व महिला तैराकी प्रतियोगिता और जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या मंडल के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2026-27 की प्रतियोगिताओं के लिए यह चयन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स छह जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद सात जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से मंडल स्तरीय ट्रायल्स होंगे। इन ट्रायल्स में सफल होने वाले तैराक 10 से 12 जुलाई तक वाराणसी में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

तैराकी के अंतर्गत फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। दूसरी ओर जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन सात जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चयनित होने वाले मुक्केबाज 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट धाम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ट्रायल्स में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed