फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sweeper died

झुलसे सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत

Fri, 05 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
sweeper died
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक में एडीओ कार्यालय के सामने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने से झुलसे सफाईकर्मी की छठे दिन इलाज के दौरान लखनऊ मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मौत की सूचना पर एडीओ पंचायत सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

बीती 27 फरवरी को ललईखेड़ा गांव निवासी सफाईकर्मी असलम ने ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत कार्यालय के सामने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा थी। बुढनापुर से भिलवल ग्राम पंचायत में तैनाती के लिए स्थानांतरण पत्र मिलने पर क्षुब्ध होकर आग लगाई थी। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से आग को बुझाकर सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक ने एडीओ पंचायत प्रमोद श्रीवास्तव व इनके सहयोगियों पर स्थानांतरण के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए गठित टीम के बीडीओ सिद्धौर रामेंद्र कुशवाहा व एडीओ पंचायत हैदरगढ़ विवेक शुक्ला कर्मचारियों का बयान दर्ज कर रहे थे। मौत होने की सूचना मिलते ही जांच टीम तथा एडीओ पंचायत व अन्य कर्मचारी मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व बच्चे हुए बेसहारा
सफाईकर्मी की मौत से पत्नी व दो बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मृतक की चार संतानों में दो पुत्रियों का विवाह हो गया था। आठ वर्षीय अरमान व 12 वर्षीय शानू तथा पत्नी शमीमा बानो के भरण पोषण के लिए मृतक के वेतन का ही सहारा था। शमीमा ने बताया कि दस बिस्वा भूमि का पट्टा मिला था लेकिन उससे कुछ नहीं मिलता है।

भिलवल में तैनाती नहीं चाहते सफाई कर्मी
ब्लॉक में सफाईकर्मी भिलवल में तैनाती नहीं चाहते हैं। बड़ी ग्राम पंचायत भिलवल में मृतक से पहले तैनात हुए सफाईकर्मी ताराचंद्र ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। राजेंद्र ने एक माह में ही स्थानांतरण करा लिया। विजय, राजेश व राकेश का भी स्थानांतरण भिलवल हुआ लेकिन वहां कोई नहीं रुका।
आग से झुलसे सफाईकर्मी की मौत होने की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच टीम की रिपोर्ट मिलने पर उच्चाधिकारी के निर्देश से कार्रवाई की जाएगी।
-हरिवंश कुमार, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed