{"_id":"5fe387a08ebc3e3dac693944","slug":"sunlight-slight-relief-from-cold-barabanki-news-lko556425492","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप, ठंड से मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप, ठंड से मामूली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तीन दिन से हो रही भीषण ठंड के बाद बुधवार सुबह निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। गुनगुनी धूप के साथ ही आंशिक बादलों की आवाजाही रही। वहीं, शाम ढलते ही फिर ठंड बढ़ गई। हवा की रफ्तार में कमी आने के बाद बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि रिकार्ड की गई लेकिन अभी ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बीते कई दिन से कोहरे व शीतलहरी के चलते लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे थे। बुधवार को हवा की रफ्तार में कमी आई। मामूली पारा चढ़ने व दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। पछुआ हवाओं की सुस्ती से यह असर दिखा। हालांकि शाम होने के साथ ही शहर फिर गलन भरी ठंड के आगोश में आ गया। दिन की शुरुआत कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे से हुई।
दोपहर में गुनगुनी धूप के साथ आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रही, लेकिन शाम ढलने के बाद गलन भरी ठंड फिर ठिठुराने लगी। मौसम विभाग के अनुसार बुुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने व हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। गलन भरी ठंड के तेवर अभी बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पाला से बचाव के लिए सलाह दी है कि सब्जियों के खेत में उचित नमी बनाए रखने के लिए लगातार अंतराल पर हल्की सिंचाई करें। देर से बोए आलू में सिंचाई कर दें और बोआई के 25 दिन बाद 87-108 किग्रा यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करके मिट्टी चढ़ाएं। वर्तमान तापमान स्नोबोल किस्म की फूलगोभी, बंदगोभी और ब्रोकली की तैयार पौध की रोपाई के लिए अनुकूल है। प्याज की रोपाई के लिए 7-8 सप्ताह पुरानी पौध का प्रयोग करें।