{"_id":"25508781aa93bc9566ad6ca1cf2e5028","slug":"summer-has-begun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी से झुलसाने लगी धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी से झुलसाने लगी धूप
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज काफी तल्ख है। तीखी धूप ने अभी से लोगों को दुपट्टे और गमछा से मुंह ढकने को मजबूर कर रखा है। रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गर्मी ने अभी दस्तक दे दी है। दोपहर में धूप अभी से असहनीय हो रही है। मंगलवार को भी कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले। खड़ी दोपहर में धूप की तल्खी से बचने के लिए लोगों को मुंह डुपट्टा व अगमछा से ढकना पड़ा। महिलाओं ने तो अभी से छतरी निकाल ली है।
विज्ञापन
रात में भी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों ने रजाई को बॉक्स में फिर से एक साल के लिए रख दिया है। वहीं गर्म कपड़े भी अलमारियों में जगह ले चुके हैं। मंगलवार को तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
तीखी धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो युवतियों दुपट्टे से कुछ यूं अपने चेहरे को बचाने का जतन किया। सड़क पर जहां-तहां धूप से बचाव के लिए छतरियां भी दिख रही हैं।