{"_id":"5f29a87f8ebc3e3d19460d1a","slug":"suicide-barabanki-news-lko5336969126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोठी इलाके में दो युवकों ने आत्महत्या की। कोठी क्षेत्र के अरुई गांव निवासी बाबूलाल (35) पुत्र कुंवर बहादुर ने सोमवार रात घर में रस्सी से फंद लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिवारीजनों ने बाबूलाल का शव को फंदे से लटक देखा तो घटना की जानकारी हुई। घटना के पीछे परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
कोठी इलाके में ही आदमपुर मजरे भटपुरा निवासी शिवमंगल उर्फ छोटू (25) पुत्र केशवराम वर्मा ने का शव सोमवार देर रात गांव बाहर पेड़ में लगे फंदे से लटका पाया गया। छोटे भाई धर्मेंद्र के मुताबिक मोबाइल फोन की पड़ताल से पता चला है कि शिवमंगल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते यह घटना हुई है। हालांकि परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष शैलेश यादव का कहना है कि शिवमंगल के मोबाइल फोन में प्रेमिका का लिखा पत्र मिला है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
देवा क्षेत्र के ग्राम कैथी मजरे सरैया निवासी राजेंद्र प्रजापति की पत्नी प्रमिला (32) ने मंगलवार को घर के टिनशेड के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। प्रमिला बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान थी। पति मजदूरी कर दो वक्त की रोटी चलाता था। उनके दो बच्चे हैं। उधर रामसनेहीघाट क्षेत्र के भेदुआ ब्रह्मनान गांव निवासी विशाल गौतम (20) पुत्र रामबहादुर ने सोमवार रात घर में पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी परिवारीजनों को मंगलवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।