{"_id":"631a4213447d4370b90ad171","slug":"sucide-barabanki-news-lko647428773","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने परिवारीजनों के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव निवासी अरविंद कुमार गौतम (32) का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अरविंद एक श्रमिक था। उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले निंदूरा के हाता गांव निवासी प्रीति के साथ हुआ था। अरविंद अपनी पत्नी को बुलाने कई बार ससुराल गया लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं आई।
बुधवार को भी वह ससुराल से लौटा था। बृहस्पतिवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो कमरे के छत में लगे हुक से युवक का शव लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुर्सी थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
खेत गई महिला की संदिग्ध दशा में मौत
कोठी थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में एक महिला की खेत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी रामविलास की (50) पत्नी माला देवी बुधवार शाम खेत गई थी। वहीं पर उसकी मौत हो गई।
पति रामविलास ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार चल रही थी और खेतों में बने मचान से गिरने के कारण मौत हो गई। हालांकि, यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। थाना प्रभारी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।