{"_id":"60e0b3d38ebc3edbd17553c0","slug":"sucide-barabanki-news-lko585346881","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेदाबाद (बाराबंकी)। शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दंपती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
शहर कोतवाल पंकज सिंह बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला और एक पुरुष का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़े होने की सूचना मिली थी। छानबीन करने पर पता चला कि यह दोनों पति-पत्नी थे जो कि देवा कोतवाली क्षेत्र के छिंदवाही गांव के रहने वाले थे।
मृतक लाल बहादुर (30) व उसकी पत्नी ज्ञानवती (28) घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जब इस बारे में जानकारी की तो पता लगा है कि पहले यह दोनों चंद्रा डेंटल कॉलेज के पीछे अप लाइन पर बैठकर ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
जैसे ही मालगाड़ी आयी यह दोनों ट्रैक के बीच में लेट गए और ट्रेन इनके ऊपर से गुजर गई। जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इन्होंने किस कारण से आत्महत्या की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इनके तीन संतान है जिसमें से एक लड़की और दो लड़के हैं जो बहुत कम उम्र के बताए जा रहे हैं। मौके पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। इस घटना से मृतकों के गांव में सनसनी फैल गयी है।