फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Residents of Kothidiha and Sirauligung alarmed by Saryu's erosion

Barabanki News: सरयू की कटान से सहमे कोठीडीहा व सिरौलीगुंग के लोग

Wed, 07 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Residents of Kothidiha and Sirauligung alarmed by Saryu's erosion
कोटवाधाम। सरयू का जलस्तर घटने के बावजूद घुटरू, कोठीडीहा और सिरौलीगुंग में कटान तेज हो गया है। नदी खेतों को काटते हुए आबादी के करीब पहुंच गई है। तीनों गांवों में अब तक 55 बीघे से अधिक उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। इससे ग्रामीण गांवों के अस्तित्व को लेकर दहशत में हैं।
विज्ञापन

सिरौलीगुंग निवासी हितेंद्र पाल ने बताया कि पहले नदी की धारा गांवों से करीब एक किलोमीटर दूर थी। नदी के बीच रेत और मिट्टी की बड़ी चट्टान बनने से धारा का रुख आबादी की ओर हो गया है। किसानों के अनुसार कोठीडीहा में 30 बीघे से अधिक, सिरौलीगुंग में करीब 15 बीघे और घुटरू में 10 बीघे से अधिक जमीन कट चुकी है। तेज धार के कारण मिट्टी की करारें भरभराकर नदी में समा रही हैं। शौर्य प्रताप सिंह, हितेंद्र पाल, गोविंद सिंह, अनूप सिंह, कृपाल और राजपाल समेत कई किसानों के खेत लगातार कट रहे हैं। फसल लगी जमीन नदी में जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। नदी का रुख आबादी से दूर करने की कामना को लेकर पूजा-अर्चना भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार
अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण नाराज थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडेय कोठीडीहा पहुंचे और कटान स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से वार्ता कर बचाव कार्य पर चर्चा की। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि बाढ़ खंड कर्मचारियों से वार्ता हुई है। जल्द कटान रोकने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed