फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Such negligence can be heavy, the danger of third wave increases

ऐसी लापरवाही पड़ सकती भारी, तीसरी लहर का बढ़ा खतरा

Sun, 11 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Such negligence can be heavy, the danger of third wave increases
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान जिस तरह दुकानें खुल रही हैं और खरीदारों की भीड़ जुट रही है, उससे खतरा और बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने वाले ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं तीसरी लहर से निटने की स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां सिर्फ कागजों पर ही चल रही हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की संख्या आसपास के जिलों में धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे कोरोना की तीसरी लहर के आने का खतरा बढ़ने लगा है लेकिन जिले में आम लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही सभी लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन होने के बावजूद रविवार को शहर के नीम चौराहा, बड़ेल चौराहा, नाका सतरिख, धनोखर चौराहा, घंटाघर, सिविल लाइन और छाया चौराहा पर ज्यादातर दुकानें खुली रहीं और इन पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था।
यहीं नहीं होटल और रेस्टोरेंट को सिर्फ होम डिलेवरी की छूट दी गई है लेकिन यहां लोगों को बैठाकर खाना खिलाया जा रहा है। जिम्मेदार खुद ही लापरवाही बरते रहे हैं। जिन्हें नियमों का अनुपालन कराना चाहिए, वे ही चौराहों पर मौजूद होने के बावजूद मूकदर्शक बने हैं जिससे कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।
जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सिद्धौर और फतेहपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं लेकिन अभी तक किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाया जा सका। इसके साथ ही अस्पतालों में संसाधनों, दवाओं और मैनपावर आदि की समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे हालात में विभाग दावा कर रहा है कि वह कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यहीं नहीं अभी तक जिला मुख्यालय पर पीकू वार्ड तक तैयार नहीं किया जा सका। जिस महिला अस्पताल में पीकू वार्ड बनाए जाने का दावा किया जा रहा था उसे अब सिरौलीगौसपुर में बनाए जाने की बात स्वास्थ्य विभाग द्वारा कही जा रही है।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, बी टाइप के सिलेंडर, मास्क, नेबुलाइजर व दवाएं आदि उपलब्ध करा दी गई हैं। चार स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम भी शुरू करा दिया गया है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।

एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट किसी को नहीं है। यदि लोग नियमों के विपरीत दुकानें खोल रहे हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संबंधित को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed