फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sub station

64 करोड़ के बिजलीघर से रोशन होगी तराई

Fri, 01 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
sub station
रामनगर (बाराबंकी)। विधानसभा चुनाव से ठीक छह माह पहले बुधवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें सबसे करीब 64 करोड़ के बिजली घर की सबसे बड़ी परियोजना रामनगर विधानसभा क्षेत्र को देकर अपना एक चुनावी वायदा पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की जनसभा में रामनगर में योगी आदित्यनाथ का देवा को 24 घंटे बिजली तो महादेवा को क्यों नहीं, का सवाल ने पूरे चुनाव का रुख बदल दिया था। जिसके बाद यहां से भाजपा का विधायक ही नहीं जीता स्वयं योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। इसके बाद महादेवा को तो 24 घंटे बिजली मिलने लगी।
विज्ञापन

मगर, विधानसभा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या व निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही थी। बुुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 64 करोड़ के बिजली घर की बड़ी सौगात दी है। जिससे अब पूरी तराई बिजली से रोशन होगी। वहीं लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी तो निर्बाध 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का लाभ भी मिलेगा। इसको लेकर लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर डिवीजन में 132 केवी क्षमता के विद्युत सब स्टेशन बनने से रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सुढ़ियामऊ, सूरतगंज, त्रिलोकपुर, मरकामऊ, गणेशपुर व महादेवा के 55 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस बिजली घर का निर्माण सिरौलीगौसपुर तहसील के मरकामऊ में होगा। जिसके लिए राजस्व विभाग ने भूमि का चिन्हांकन भी कर दिया है।
सौभाग्य योजना से उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफे से उपकेंद्र पर बढ़ा लोड़
अधिशाषी अभियंता ट्रांसमिशन संजीव भास्कर की माने तो केंद्र सरकार की सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में फ्री बिजली कनेक्शन देने के बाद उपभोक्ताओं की संख्या काफी बढ़ी है। गरीबों को बिजली कनेक्शन मिलने से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ा है। इससे बिजली कटौती भी अधिक होती है।

ट्रांसमिशन के नया विद्युत उपकेंद्र बनाने से वितरण खंड को बेहतर ढंग से आपूर्ति मिलेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति भी दी जा सकेगी। इस बिजली घर के बनने से रामनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस सब स्टेशन पर जेई समेत 25 विद्युत कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed